#NewsLiveNow राजस्थान के धौलपुर स्थित प्रसिद्ध दमोह झरने पर भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा टल गया। लगातार बरसात के कारण झरने में पानी का स्तर अचानक बढ़ गया। इस दौरान प्राकृतिक नजारा देखने पहुंचे करीब 70 से 100 युवक वापस लौटते वक्त तेज जलधारा में फंस गए।

युवकों के फंसे होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम, SDRF जवान और स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद देर रात तक बचाव अभियान चलाया गया। रेस्क्यू टीम ने रस्सियों और ट्रैक्टर की मदद से सभी युवकों को सुरक्षित निकाल लिया।

घटना के बाद प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। अधिकारियों ने अपील की कि बारिश के दौरान झरनों, नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें, क्योंकि जलस्तर अचानक बढ़ने से गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।


#Dholpur #DamohWaterfall #RescueOperation #SDRF #Rajasthan

#NewsLiveNow राजस्थान के धौलपुर स्थित प्रसिद्ध दमोह झरने पर भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा टल गया। लगातार बरसात के कारण झरने में पानी का स्तर अचानक बढ़ गया। इस दौरान प्राकृतिक नजारा देखने पहुंचे करीब 70 से 100 युवक वापस लौटते वक्त तेज जलधारा में फंस गए। युवकों के फंसे होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम, SDRF जवान और स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद देर रात तक बचाव अभियान चलाया गया। रेस्क्यू टीम ने रस्सियों और ट्रैक्टर की मदद से सभी युवकों को सुरक्षित निकाल लिया। घटना के बाद प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। अधिकारियों ने अपील की कि बारिश के दौरान झरनों, नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें, क्योंकि जलस्तर अचानक बढ़ने से गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। #Dholpur #DamohWaterfall #RescueOperation #SDRF #Rajasthan
0 Commentarios 0 Acciones 484 Views 0 Vista previa