#NewsLiveNow उत्तराखंड के रुड़की से मंगलवार देर शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने कथित तौर पर अलग-अलग जगहों पर अपनी दो सगी बहनों पर गोली चला दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। इस हमले में एक जीजा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें दोनों घटनास्थलों पर पहुंचीं और साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू कर दी। घायल जीजा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की शुरुआती पड़ताल में घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और वारदात के पीछे आरोपी की पूरी मंशा का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।



#CrimeNews #LatestUpdates #Uttrakhand #Roorkee #LatestNews #Rakshabandhan
#NewsLiveNow उत्तराखंड के रुड़की से मंगलवार देर शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने कथित तौर पर अलग-अलग जगहों पर अपनी दो सगी बहनों पर गोली चला दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। इस हमले में एक जीजा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें दोनों घटनास्थलों पर पहुंचीं और साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू कर दी। घायल जीजा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और वारदात के पीछे आरोपी की पूरी मंशा का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। #CrimeNews #LatestUpdates #Uttrakhand #Roorkee #LatestNews #Rakshabandhan
0 Commentarios 0 Acciones 158 Views 0 Vista previa