#NewsLiveNow गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए रथ यात्रा के दौरान हुए हादसे में 14 वर्षीय किशोर की जान जाने के मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एम्स थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों समेत 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


मृतक की पहचान आर्यवर्धन सिंह श्रीनेत के रूप में हुई है। उनके पिता ओंकार सिंह श्रीनेत की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। घटना के बाद से ही परिजन और भाजपा कार्यकर्ता हादसे के जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठा रहे थे।

दरअसल, बुधवार, 18 नवंबर को गोरखपुर में अखिलेश यादव की पीडीए रथ यात्रा के स्वागत के दौरान जेसीबी मशीन से फूलों की वर्षा की जा रही थी। इसी बीच 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह श्रीनेत सड़क पार करते समय जेसीबी की चपेट में आ गया। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि किशोर उस वक्त सड़क पार कर अपनी बहन को लेने जा रहा था, तभी यह दर्दनाक घटना हो गई। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

#Gorakhpur #FIR #JCB
#NewsLiveNow गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए रथ यात्रा के दौरान हुए हादसे में 14 वर्षीय किशोर की जान जाने के मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एम्स थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों समेत 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक की पहचान आर्यवर्धन सिंह श्रीनेत के रूप में हुई है। उनके पिता ओंकार सिंह श्रीनेत की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। घटना के बाद से ही परिजन और भाजपा कार्यकर्ता हादसे के जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठा रहे थे। दरअसल, बुधवार, 18 नवंबर को गोरखपुर में अखिलेश यादव की पीडीए रथ यात्रा के स्वागत के दौरान जेसीबी मशीन से फूलों की वर्षा की जा रही थी। इसी बीच 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह श्रीनेत सड़क पार करते समय जेसीबी की चपेट में आ गया। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशोर उस वक्त सड़क पार कर अपनी बहन को लेने जा रहा था, तभी यह दर्दनाक घटना हो गई। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। #Gorakhpur #FIR #JCB
0 Comentários 0 Compartilhamentos 256 Visualizações 0 Anterior