• #NewsLiveNow दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय एक इन्फ्लुएंसर को निशाना बनाने की कथित साजिश का पर्दाफाश किया है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी बिश्नोई गैंग और वांछित गैंगस्टर राशिद केबलवाला के नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।

    पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से पांच सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कथित तौर पर राशिद केबलवाला ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या को अंजाम देने का निर्देश दिया था।

    जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों ने हथियारों के साथ वीडियो बनाकर अपने हैंडलर तक भी पहुंचाया था। पुलिस इस वीडियो और आरोपियों के संपर्कों की पड़ताल कर साजिश से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

    इस मामले में जबरन वसूली यानी एक्सटॉर्शन से संबंधित केस भी दर्ज किया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई और कथित हत्या की योजना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

    #HindiNews #LatestUpdates #DelhiPolice #Nizamuddin #DelhiCrime #Gangster
    #NewsLiveNow दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय एक इन्फ्लुएंसर को निशाना बनाने की कथित साजिश का पर्दाफाश किया है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी बिश्नोई गैंग और वांछित गैंगस्टर राशिद केबलवाला के नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से पांच सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कथित तौर पर राशिद केबलवाला ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या को अंजाम देने का निर्देश दिया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों ने हथियारों के साथ वीडियो बनाकर अपने हैंडलर तक भी पहुंचाया था। पुलिस इस वीडियो और आरोपियों के संपर्कों की पड़ताल कर साजिश से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है। इस मामले में जबरन वसूली यानी एक्सटॉर्शन से संबंधित केस भी दर्ज किया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई और कथित हत्या की योजना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। #HindiNews #LatestUpdates #DelhiPolice #Nizamuddin #DelhiCrime #Gangster
    0 Commentarios 0 Acciones 245 Views 0 Vista previa