#NewsLiveNow धनतेरस के त्योहार से ठीक पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई जोरदार तेजी ने ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है। कीमती धातुओं के भाव अचानक चढ़ने से जूलरी खरीदने की योजना बना रहे लोगों को अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में एक दिन के भीतर 4,800 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं चांदी भी 9,000 रुपये महंगी हो गई।
गुरुवार सुबह जारी बाजार के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने का मूल्य बढ़कर लगभग 1,46,464 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी ओर, चांदी का भाव भी उछाल के साथ करीब 1,92,995 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
कीमतों में इस अप्रत्याशित बढ़ोतरी ने धनतेरस की खरीदारी का गणित बिगाड़ दिया है। ऐसे में सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को इस बार पहले के मुकाबले काफी अधिक रकम खर्च करनी पड़ सकती है।
#Dhanteras #GoldPrice #SilverPrice #GoldRateToday

0 Comentários
0 Compartilhamentos
635 Visualizações
0 Anterior