• #NewsLiveNow पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के आगामी लाइव शो से पहले नया विवाद खड़ा हो गया है। गुजरात के अहमदाबाद में 21 नवंबर को प्रस्तावित उनके कॉन्सर्ट को लेकर जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर कुछ विशेष प्रतिबंध लागू करने की अपील की है। अधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान शराब, नशीले पदार्थों और हिंसा को प्रोत्साहित करने वाले गीतों की प्रस्तुति पर रोक लगाने की मांग की है।

    पत्र में दिलजीत के चार गानों—'पटियाला पेग', '5 तारा ठेके', 'जेब विचो फीम' और 'जट्ट फायर करदा' का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। बाल संरक्षण अधिकारी के मुताबिक, इन गीतों के बोल में शराब, अफीम, नशे और हथियारों से जुड़ी बातें शामिल हैं। आशंका जताई गई है कि इस तरह की सामग्री बच्चों और किशोरों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन गानों को बदले हुए या संशोधित बोल के साथ भी मंच पर पेश नहीं किया जाना चाहिए।

    #HindiNews #LatestUpdates #diljitdosanjh #punjabisinger #gujarat
    #NewsLiveNow पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के आगामी लाइव शो से पहले नया विवाद खड़ा हो गया है। गुजरात के अहमदाबाद में 21 नवंबर को प्रस्तावित उनके कॉन्सर्ट को लेकर जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर कुछ विशेष प्रतिबंध लागू करने की अपील की है। अधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान शराब, नशीले पदार्थों और हिंसा को प्रोत्साहित करने वाले गीतों की प्रस्तुति पर रोक लगाने की मांग की है। पत्र में दिलजीत के चार गानों—'पटियाला पेग', '5 तारा ठेके', 'जेब विचो फीम' और 'जट्ट फायर करदा' का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। बाल संरक्षण अधिकारी के मुताबिक, इन गीतों के बोल में शराब, अफीम, नशे और हथियारों से जुड़ी बातें शामिल हैं। आशंका जताई गई है कि इस तरह की सामग्री बच्चों और किशोरों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन गानों को बदले हुए या संशोधित बोल के साथ भी मंच पर पेश नहीं किया जाना चाहिए। #HindiNews #LatestUpdates #diljitdosanjh #punjabisinger #gujarat
    0 Reacties 0 aandelen 269 Views 0 voorbeeld